गुर्जर छात्रावास की समीक्षा बैठक में होगी गुर्जर छात्रावास उद्घाटन पर चर्चा

शिवपुरी। गुर्जर समाज विकास समिति द्वारा निर्माणाधीन गुर्जर छात्रावास की समीक्षा बैठक व गुर्जर छात्रावास उद्घाटन आयोजन को लेकर वृहद बैठक कठमई तिराहा ग्वालियर बायपास, केशव महाविद्यालय के पास गुर्जर छात्रावास ए‌.बी. रोड पर 23 फरवरी रविवार को रखी गई है जिसमें समाज में व्याप्त कुरीतियां शराबबंदी, मृत्युभोज, दहेज प्रथा, समाज में आपसी भाईचारा शिक्षा का प्रचार प्रसार एवं अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर समीक्षा व छात्रावास के उद्घाटन को लेकर विस्तृत रूपरेखा बनाई जाएगी।

सभी समिति सदस्यों एवं समाज बंधुओं से चर्चा की जाएगी और सभी समिति के सदस्यों को गुर्जर छात्रावास उद्घाटन समारोह की जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी व नवीन गुर्जर छात्रावास उद्घाटन की तारीख निश्चित की जाएगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गुर्जर समाज विकास समिति ने अधिक से अधिक संख्या में समाज बंधुओं को बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।

Next Post

लोकमान्य नगर में अज्ञात चोर ने घर में घुसकर चोरी की

Thu Feb 20 , 2025
इंदौर. अन्नपूर्णा क्षेत्र में एक अज्ञात बदमाश ने घुस कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की है. पुलिस ने बताया कि 56 वर्षीय जयश्री चेतन्य निवासी 105 साकुन्तल अपार्टमेंट, फ्लेट नं. 101, लोकमान्य नगर के घर में […]

You May Like