नगर निगम मुख्यालय के योजना प्रकोष्ठ में गिरा छत का पंखा, बड़ा हादसा टला

भोपाल: भोपाल नगर निगम मुख्यालय के योजना प्रकोष्ठ में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कार्यालय में लगा छत का पंखा अचानक नीचे गिर पड़ा। घटना के समय कार्यालय में कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि पंखा किसी व्यक्ति के ऊपर नहीं गिरा और कोई जनहानि या चोट नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पंखा चलते-चलते अचानक अपनी जगह से अलग होकर नीचे आ गिरा। घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा और कर्मचारियों में चिंता का माहौल देखा गया।
यह घटना इसलिए भी चर्चा का विषय बनी क्योंकि नगर निगम का यह मुख्यालय अपेक्षाकृत नया भवन है और कार्यालय में लगाए गए उपकरण भी नए हैं। ऐसे में पंखे के अचानक गिरने से भवन और उपकरणों के रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं।घटना के बाद संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। कर्मचारियों ने कार्यालय में लगे अन्य पंखों और विद्युत उपकरणों की भी जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Next Post

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से जुड़ेंगे प्रदेश के गांव, रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगा नई बसों का तोहफा: CM डॉ यादव

Tue Jun 2 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि गरीब और ग्रामीण वर्ग के लोगों के लिए राज्य परिवहन व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकांश गांवों में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो चुकी हैं, ऐसे में बेहतर आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करना […]

You May Like