-चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट के अंकों से कर रहे छेड़छाड़ यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

इंदौर. ई-चालान से बचने के लिए वाहन की नंबर प्लेट के अंकों को छिपाने या अस्पष्ट करने के मामले सामने आने पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है. जांच के दौरान कुछ वाहनों पर पुराने ई-चालान भी लंबित मिले. इनमें से मौके पर भुगतान योग्य चालानों की राशि जमा कराई गई, जबकि न्यायालय भेजे जा चुके चालानों के निराकरण के लिए वाहन चालकों को समझाइश दी गई.

यातायात प्रबंधन के दौरान यातायात निरीक्षक राधा यादव ने ऐसे वाहन चालकों को रोककर नंबर प्लेट की जांच की, जिनके वाहनों पर नंबरों को छिपाने या उनसे छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने आई. जांच में पाया गया कि कुछ चालक कैमरों की निगरानी से बचने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर होने वाली कार्रवाई से बचने के लिए नंबर प्लेट के अंकों को अस्पष्ट कर रहे थे. यातायात पुलिस का कहना है कि नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर ई-चालान से बचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. वाहन चालकों से स्पष्ट और नियमानुसार नंबर प्लेट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है. एडिशनल डीसीपी यातायात संतोष सिंह कौल ने बताया कि ई-चालान की कार्रवाई से बचने के लिए नंबर प्लेट के अंकों को छिपाने या उनमें छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों पर नजर रखी जा रही है. ऐसे मामलों में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर युवा कांग्रेस ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया

Sat Oct 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति से इनकार किये जाने के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री चिब ने दिल्ली पुलिस के 01 अक्टूबर के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें […]

You May Like