शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर युवा कांग्रेस ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया

नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति से इनकार किये जाने के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री चिब ने दिल्ली पुलिस के 01 अक्टूबर के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया गया था। याचिका युवा कांग्रेस के लीगल डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय चेयरमैन अधिवक्ता रूपेश सिंह भदौरिया ने दायर की है।

याचिका में कहा गया है कि शांतिपूर्ण सभा को विनियमित करने की पुलिस की शक्ति को प्रतिबंध लगाने की शक्ति में नहीं बदला जा सकता, जब तक परिस्थितियों का व्यक्तिगत और आनुपातिक आकलन न किया जाये। युवा कांग्रेस ने गत 25 सितंबर को 100-150 लोगों के प्रदर्शन के लिए आवेदन किया था और सुरक्षा, यातायात तथा सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़ी शर्तों के पालन का आश्वासन दिया था। याचिका में अनुच्छेद 14, 19(1)(a) और 19(1)(b) का हवाला दिया गया है।

.....

Next Post

राजवाड़ा पर लावारिस खड़ी मिली चोरी की स्कूटी, यातायात पुलिस ने मालिक का पता लगाया

Sat Oct 3 , 2026
इंदौर. राजवाड़ा क्षेत्र में लावारिस हालत में खड़ी स्कूटी की जांच की गई तो वह चोरी की निकली. यातायात पुलिस की टीम ने वाहन के नंबर की जांच कर उसके मालिक का पता लगाया और स्कूटी को सराफा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया. वाहन मालिक ने स्कूटी बरामद कराने […]

You May Like