राजवाड़ा पर लावारिस खड़ी मिली चोरी की स्कूटी, यातायात पुलिस ने मालिक का पता लगाया

इंदौर. राजवाड़ा क्षेत्र में लावारिस हालत में खड़ी स्कूटी की जांच की गई तो वह चोरी की निकली. यातायात पुलिस की टीम ने वाहन के नंबर की जांच कर उसके मालिक का पता लगाया और स्कूटी को सराफा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया. वाहन मालिक ने स्कूटी बरामद कराने में मदद के लिए यातायात पुलिस का आभार जताया.

शनिवार को यातायात निरीक्षक राजू सावले और उनकी टीम यशवंत रोड से बैंक टी होते हुए राजवाड़ा की ओर भ्रमण कर रही थी. इसी दौरान स्कूटी नम्बर एमपी 09 जेडटी 8786 लावारिस हालत में खड़ी मिली. आसपास के लोगों ने बताया कि वाहन काफी समय से वहां खड़ा है. संदेह होने पर आरक्षक जयंत शुक्ला ने पीओएस मशीन से नंबर की जांच की तो पता चला कि सराफा थाने में 26 अप्रैल को स्कूटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. एफआईआर के आधार पर पुलिस ने जानकारी की पुष्टि की। इसके बाद आरक्षक पूरन शाक्यवार ने सराफा थाने से संपर्क किया, जबकि आरक्षक शेखर गवली ने वाहन मालिक मोहम्मद इकबाल से बात की. मालिक ने भी स्कूटी चोरी होने और इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने की पुष्टि की. इसके बाद वाहन को सराफा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया. कार्रवाई में उपनिरीक्षक वालिया थंदार सहित आरक्षक शेखर गवली, पूरन शाक्यवार और जयंत शुक्ला की भूमिका रही.

Next Post

ट्रैफिक सफारी में 450 बच्चों ने सीखे सड़क सुरक्षा के नियम

Sat Oct 3 , 2026
इंदौर. सुरक्षित सफर के लिए बच्चों को छोटी उम्र से ही यातायात नियमों की जानकारी देने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने 450 विद्यार्थियों को ट्रैफिक पार्क का भ्रमण कराया. बच्चों ने यातायात संकेतों, जेब्रा क्रॉसिंग और सड़क पार करने के सुरक्षित तरीकों को समझने के साथ स्कूल बस में […]

You May Like