महंगी शराब की खेप पहुंचाने वाला आरोपित धराया

भोपाल।पिपलानी थाना पुलिस ने शनिवार को एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया. आरोपी के पासे से 54 लीटर ब्रांडेड अंग्रेजी मदिरा और एक मंहगी कार जब्त की गई है. जिसकी अनुमानित 2 लाख रूपए आंकी गई है. पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र मे ब्रांडेड शराब लाकर कई दिनो से एक युवक सप्लाई कर रहा था. आरोपी को रंगे हाथो पकडने के लिए योजना बनाई गई और उसे पकड़ा गया. पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि अपने मंहंगे शौख को पूरा करने के लिए वह शराब का व्यापार करता है. इसके लिए उसने अपने एक मित्र से शराब की खेप को पहुंचाने के लिए मदद भी ली. आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज है. आरोपी की पहचान लोकेश मीणा उम्र 31 साल निवासी आनंदनगर पिपलानी के रूप में हुई है. उसके पास से अलग-अलग ब्रांड की महंगी अंग्रेजी शराब की बोतलें मिली है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया.

Next Post

निर्मला सीतारमण करेंगी कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का तीन अक्टूबर को उद्घाटन

Sat Sep 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 सितंबर (वार्ता) वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण तीन अक्टूबर को राजधानी में शुरू हो रहे चौथे कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन (केईसी 2025) का उद्घाटन करेंगी और तीन दिन के इस आयोजन के विभिन्न सत्रों की चर्चाओं में में आर्थिक-वाणिज्यिक, राजनीतिक, राजनयिक, विधिक बैंकिंग, और अन्य क्षेत्रों […]

You May Like