
सतना। सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति काले रंग की कार मे अपने साथियो के साथ पिस्टल लिये हुये बगहा बाईपास कोठी तिराहा सिविल लाइन के बीच घूम रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को पकडने के लिए कोठी तिराहा में वाहन चेकिंग लगाई गई। शाम करीबन 7 बजे कोठी तिराहा सिविल लाइन मे एक काले रंग की कार मिली जिसमे तीन व्यक्ति बैठे दिखे। उक्त वाहन की तलाशी ली गई तो डैश बोर्ड मे एक मेड इन यूएसए पिस्टल एवं तीन जिंदा कारतूस मिला। जिसे देखते हुए तीनो व्यक्तियो को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई। जिसके बाद कार, पिस्टल व कारतूस जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उदित अग्निहोत्री 28 वर्ष निवासी खैरा बगहा, सतेन्द्र चौधरी 20 साल निवासी बगहा और एक विधि विरूद्व बालक के तौर पर हुई।
