खरगोन: जैतापुर थाना पुलिस को चकमा देकर फरार हुए आर्म्स एक्ट के आरोपी अंतत: पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। फरार आरोपियों को पुलिस ने उनके गृहजिले जालंधर पंजाब से पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को पकडऩे में पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी। आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए भेष बदलकर निगरानी रखी गई। साइकिल रिक्शा चलाया, गन्ने का रस बेचा यहां तक की पेट्रोल पंप पर भी काम करते हुए निगरानी रखी गई।
एएसपी नरेद्र सिंह रावत ने बताया कि वीरपाल पिता मुख्तयारसिंह और जगवींदरसिंह पिता जगतारसिंह दोनों निवासी ग्राम मुलेवाल तहसील शाहकोट जिला जालंधर पंजाब को 30 मई को जैतापुर थाना पुलिस ने एक- एक देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया था, जहां से उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया था।
5 टीमें कर रही थी सर्चिंग
दोनों आरोपी 31 मई की सुबह पहरे पर तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा, एसपी धर्मराज मीना ने एसआईटी का गठन करने के साथ ही 5 अन्य टीमें गठित की थी। इन टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जालंधर तक पहुंच मार्ग के ट्रांसपोर्ट की निगरानी की और उनके घर के बाहर पहरेदारी की।
