महू: मानसून के आने के पूर्व महू के जंगलों में हरियाली बढ़ाने के लिए वन विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हर साल वन विभाग द्वारा मानसून के पहले पौधारोपण करने के लिए कार्य शुरू कर देता है। इस साल महू में वन विभाग ने 90 हजार पौधे लगाने की योजना बनाई है। इसके लिए पांच से अधिक बीटों में जगह का चयन किया गया है। सभी जगह पर गड्ढे खोदने का काम लगभग पूरा हो गया है।
महू वन परिक्षेत्राधिकारी नयन कुमार पालवी ने बताया कि इस साल मलेंडी, आशापुरा, आड़ा पहाड़, बुरालिया, छोटी जाम, मांगलिया सहित अन्य क्षेत्रों में पौधाराेपण किया जाएगा। सभी बीटों को मिलाकर 90 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।इसमें करीब 25 हजार पौधे मलेंडी में, छोटी जाम में करीब 12 हजार 500, आड़ा पहाड़ में में दो जगहों पर 20-20 हजार, मांगलिया में 600 और बुरालिया में भी पौधारोपण किया जाएगा।
इसके लिए गड्ढे खोदे जा चुके हैं। अब मानसून की एक दो वर्षा होने के बाद पौधारोपण किया जाएगा। कुछ इंच कुछ पौधें लगाने के लिए गड्ढें खोदे जा रहे है। महू वन परिक्षेत्र रेंजर नयन कुमार ने बताया कि जून माह में कुछ इंच वर्षा होने के बाद जमीन में अच्छी तरह नमी आ जाएगी। जिससे पौधारोपण करने के बाद वह अच्छे से बढ़ सकेंगे।
