सतना:मध्यप्रदेश शासन की पंचायत और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं मैहर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह 9 जून को प्रातः 5.30 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से मैहर आयेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री प्रातः 9 बजे एकलव्य विद्यालय मेंर र वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगी और प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कलेक्टर कार्यालय में जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगी।
प्रभारी मंत्री का दोपहर 1 से दोपहर 2 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। प्रभारी मंत्री दोपहर 3 बजे बदेरा महाविद्यालय का लोकार्पण करने के उपरांत सायं 7.30 बजे मां शारदा देवी की आरती में शामिल होंगी। प्रभारी मंत्री रात्रि 9.20 बजे मैहर से रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।
