
आलीराजपुर। भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और स्नेह के पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भव्य रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया। चौहान कृषि फार्म हाउस, दाहोद रोड, आलीराजपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में आलीराजपुर नगर के सभी 18 वार्डों सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में बहनें पहुंचीं और कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के रिश्ते को और मजबूत किया।
विधायक प्रतिनिधि गोविंद गुप्ता ने बताया कि दोपहर ढलते ही बहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पारंपरिक उत्साह और आत्मीय वातावरण के बीच बहनों ने अपने भाई श्री नागरसिंह चौहान को तिलक लगाकर राखी बांधी तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मंत्री चौहान ने भी सभी बहनों का आत्मीयता से स्वागत करते हुए उनके स्नेह को अपना सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया।
*सांसद अनिता चौहान का जन्मदिन भी मनाया*
रक्षाबंधन समारोह के दौरान क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित हजारों बहनों ने सांसद श्रीमती अनिता चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित संतों, धर्मगुरुओं एवं सामाजिक क्षेत्र के वरिष्ठजनों ने भी सांसद श्रीमती अनिता चौहान को जन्मदिन पर शुभाशीष प्रदान किया। कार्यक्रम में जन्मदिन के अवसर पर बहनों के बीच सांसद श्रीमती अनिता चौहान के प्रति विशेष आत्मीयता और स्नेह देखने को मिला।
*धर्म एवं आध्यात्मिक क्षेत्र के विशिष्ट अतिथियों ने दिया मार्गदर्शन*
कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य योगेंद्र शास्त्री, गायत्री परिवार के समन्वयक संतोष वर्मा, बाल पुजक शास्त्री तथा ब्रह्माकुमारी से माधुरी दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों ने सांसद श्रीमती अनिता चौहान को जन्मदिवस पर शुभाशीष प्रदान किया। साथ ही उन्होंने रक्षाबंधन पर्व के धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित बहनों को मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक संस्कारों का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में बहन द्वारा भाई की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना तथा भाई द्वारा बहन की रक्षा एवं सम्मान का संकल्प इस पर्व की मूल भावना है।
*महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर मंत्री चौहान ने दिया जोर*
अपनी बहनों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व उनके लिए केवल एक धार्मिक त्योहार नहीं, बल्कि बहनों के साथ अपने आत्मीय एवं पारिवारिक रिश्ते को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का निरंतर प्रयास है कि महिलाएं सशक्त, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनें। मंत्री चौहान ने महिलाओं को सरकार की विभिन्न महिला हितैषी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। केैबिने मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि बहनों का सुख-दुख उनका अपना सुख-दुख है और वे हमेशा अपनी बहनों तथा उनके परिवारों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को विश्वास दिलाया कि जीवन के हर सुख-दुख में एक भाई की तरह उनका साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
सांसद अनिता चौहान ने भाजपा पदाधिकारियों को बांधी राखी
कार्यक्रम में सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने भी भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल, जिला प्रभारी दिलीप पटोदिया, युवा नेता विशाल रावत, पूर्व विधायक माधोसिंह डाबर, राकेश अगवाल, दीपक चौहान सहित जिले के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को राखी बांधी। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी सांसद श्रीमती अनिता चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में भाई-बहन के स्नेह के साथ संगठनात्मक आत्मीयता का भी अद्भुत संगम देखने को मिला।
*महिला मोर्चा एवं जनप्रतिनिधियों की रही सहभागिता*
कार्यक्रम में भाजपा महिला मंडल की जिलाध्यक्ष भावना नागर, जिला उपाध्यक्ष दिव्या गुप्ता, जिला महामंत्री रेशमा भिड़े, पुष्पलता शाह, रीमा शाह एवं कोकिला चौहान सहित अनेक महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं। इसके साथ ही नगर परिषद आजाद नगर की अध्यक्ष निर्मला डावर, नगर परिषद जोबट की पूर्व अध्यक्ष रमीला चौहान, सरपंच सीमा निगवाल के साथ साथ शारदा मंडल की नीलिमा राठौड़, जयश्री सोमानी, बबीता गुप्ता, नलिनी गुप्ता, अलका चंदेल, मंजू झवर सहित बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं एवं आलीराजपुर नगर के सभी 18 वार्डों से हजारों की संख्या में बहनें कार्यक्रम में पहुंचीं। बहनों के लिए कार्यक्रम स्थल पर विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। बहनों ने उत्साहपूर्वक कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान को राखी बांधी और उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। रक्षाबंधन समारोह के दौरान पूरे आयोजन स्थल पर भाई-बहन के प्रेम और आत्मीयता का वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मकू परवाल को भी राखी बधकर शुभकामनाएं दी।
*भाई-बहन ने साथ किया भोजन, बहनों को दिया रक्षाबंधन का उपहार*
राखी बांधने के पश्चात सभी बहनों ने अपने भाई कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान के साथ सामूहिक रूप से भोजन किया। भाई-बहन के इस आत्मीय मिलन ने कार्यक्रम को और भी भावुक बना दिया। भोजन के पश्चात कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर सभी बहनों को उपहार प्रदान किया गया। पूरे कार्यक्रम में बहनों के चेहरे पर खुशी और आत्मीयता साफ दिखाई दी।
इस अवसर पर बहनों ने कहा कि कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान द्वारा प्रतिवर्ष रक्षाबंधन का आयोजन कर हजारों बहनों के साथ भाई-बहन का रिश्ता निभाना एक अनूठी पहल है। यह आयोजन क्षेत्र की बहनों के लिए केवल रक्षाबंधन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपने भाई से मिलने, राखी बांधने और सुख-दुख साझा करने का आत्मीय अवसर बन चुका है। समूचा आयोजन भाई-बहन के प्रेम, भारतीय संस्कृति, महिला सम्मान, सामाजिक समरसता और आत्मीय रिश्तों का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।
कार्यक्रम क दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल, जिला महामंत्री रिंकेश तंवर, मोंटू शाह, राजू मुवेल, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, युवा नेता विशाल रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, किशोर शाह, दीपक चौहान, सुरपाल अजनार, कमरू अजनार सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री सहित जिले के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सारी व्यवस्थाएं रितेश डावर, विकास माहेश्वरी, गोविंदा गुप्ता, संतोष थेपड़िया, दिलीप चौहान, गिरिराज मोदी, राजेश गुप्ता, संदीप राही, सचिन योगी, महेश भिड़े, माधु कनेश, पप्पू चौहान सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारियों द्वारा संभाली गई।
