पुलिस ने नाशिक से 2 नाबालिग बालिकाएं को किया दस्तयाब

सीधी। पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, एएसपी श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट रविप्रकाश के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में थाना रामपुर नैकिन पुलिस द्वारा नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु लगातार किए जा रहे प्रयासों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना रामपुर नैकिन पुलिस द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में लापता हुई 2 नाबालिग बालिकाओं को नाशिक महाराष्ट्र से सकुशल दस्तयाब किया गया। पुलिस टीम ने लगभग 2600 किमी. की दूरी तय कर दोनों बालिकाओं को दस्तयाब किया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। दोनों प्रकरणों में नाबालिग बालिकाओं की सकुशल दस्तयाबी में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी, एएसआई संदीप वर्मा, अनंतलाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक महेन्द्र विश्वकर्मा, महेन्द्र तिवारी, महिला आरक्षक अंजली सिंह एवं साइबर टीम सीधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सीधी पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तकनीकी साक्ष्यों, सतत निगरानी एवं मैदानी प्रयासों के माध्यम से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

प्रकरण क्रमांक-01

ग्राम झांझ थाना रामपुर नैकिन निवासी फरियादी द्वारा अपनी 16 वर्ष 9 माह की नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने तथा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की सूचना दी गई थी। रिपोर्ट पर दिनांक 21 मई 2026 को थाना रामपुर नैकिन में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना एवं लगातार पता तलाश के दौरान पुलिस टीम द्वारा 5 सितम्बर 2026 को नाबालिग बालिका को नाशिक महाराष्ट्र से सकुशल दस्तयाब किया गया। आवश्यक कार्यवाही के पश्चात बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

प्रकरण क्रमांक-02

ग्राम पडख़ुरी थाना रामपुर नैकिन निवासी फरियादिया द्वारा अपनी 16 वर्ष 5 माह की नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने तथा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पर दिनांक 23 अगस्त 2026 को थाना रामपुर नैकिन में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी एवं मैदानी स्तर पर पता तलाश करते हुए 5 सितम्बर 2026 को नाबालिग बालिका को नाशिक महाराष्ट्र से सकुशल दस्तयाब किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Next Post

लाठियों से पीट-पीट कर पत्नी की निर्मम हत्या

Sun Sep 6 , 2026
सिंगरौली । सरई थाना के समीपी छिरहट गांव में बीती रात एक महिला को उसी के हवसी पति ने लाठियों से पीट-पीट कर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया है। इस सनसनी खेज घटना के बाद गांव में सनाका पसर गया। वहीं पुलिस को जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रहलाद […]

You May Like