लाठियों से पीट-पीट कर पत्नी की निर्मम हत्या

सिंगरौली । सरई थाना के समीपी छिरहट गांव में बीती रात एक महिला को उसी के हवसी पति ने लाठियों से पीट-पीट कर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया है। इस सनसनी खेज घटना के बाद गांव में सनाका पसर गया। वहीं पुलिस को जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मस्कोले निरीक्षक तत्काल घटनास्थल पहुंच संदेही को हिरासत में लेकर पूछतांछ की, जहां उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरई थाना के समीपी नगर परिषद वार्ड क्रमांक 6 छिरहट निवासी महिला लीलावती पनिका पति रामलाल पनिका उम्र 37 वर्ष के बीच शनिवार की रात घरेलू बातो को लेकर कहासुनी शुरू हो गया। बताया जाता है कि लीलावती का एक बालक की करीब दो साल पहले मौत हो गई। झाड़फूक एवं टोना भूतप्रेत पर शक था और बार-बार मृतक पुत्र को वापस लाने की जिद्द कर रही थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच बात बढ़ गई। रामलाल ने लाठी लिया और सांपो की तरह अपनी पत्नी लीलावती को बेरहमी से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई पहुंचते ही चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि घटना की जानकारी सरई पुलिस को लगी। थाना प्रभारी हमराह के साथ घटनास्थल पहुंच संदेही को हिरासत में लेकर गहन पूछतांछ शुरू की। जहां उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध की गिरफ्तार करते हुये न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया।

इनका कहना:- 

पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो रही थी, इसी दौरान आरोपी ने लीलावती को लाठियों से हमला कर हत्या कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

प्रहलाद सिंह मस्कोले

थाना प्रभारी, निरीक्षक, सरई

Next Post

संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है उप मुख्यमंत्री देवड़ा

Sun Sep 6 , 2026
मंदसौर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, लेफ्टिनेंट कर्नल मुराली लाल अग्रवाल, गोपाल काकानी, जन भागीदारी समिति सदस्य राजेश दीक्षित, ओमप्रकाश बटवाल, दिनेश प्रजापति, दिनेश परिहार, अंतिम तंवर, मनीष पाटीदार, विद्यालय के […]

You May Like