
दमोह। नोहटा पुलिस को रास्ते में सोने का मंगलसूत्र (हार) बजन करीब 02 तोला कीमती करीब 03 लाख रूपये डला मिला.मंगलसूत्र (हार) मिलते ही उसके संबंध में पता तलाश की गई, जो काफी पता तलाश करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त हार सोमवती लोधी पति बसोरी सिंह लोधी निवासी ग्राम डूमर का है.जिसके संबंध में उससे पूछतांछ की गई, जिसने बताया कि उक्त हार उसी का है व उसने इस संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत किये. तस्दीक पर हार सोमवती लोधी का ही पाया गया जो उसे वापिस किया गया.नोहटा पुलिस द्वारा उक्त हार की वापिसी में ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की मिशाल पेश की है. उक्त कार्यवाही में उनि अभिषेक पटैल थाना प्रभारी नोहटा, सउनि नागेन्द्र सिंह परिहार, प्रआर 404 सूरत सिंह, प्रआर 77 जितेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
