आस्था और उत्साह से निकाली पालकी यात्रा

सीहोर। श्री राम कॉलोनी स्थित श्री राम जानकी मंदिर से भगवान शिव की पालकी यात्रा निकाली गई. जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया. पालकी यात्रा का शुभारंभ पार्षद मुकेश मेवाड़ा ने भगवान की पालकी अपने कंधों पर उठाकर किया. यात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया. पालकी यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, सन्नी महाजन, समाजसेवी अखिलेश राय, सुदीप प्रजापति, समीर सेन एवं एल्डरमैन तुषार सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं नागरिक शामिल हुए.

Next Post

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति के लिए विशेष शिविर

Tue Aug 25 , 2026
इछावर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय महाविद्यालय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना की पात्रता, पंजीयन प्रक्रिया एवं लाभों की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह […]

You May Like