अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति के लिए विशेष शिविर

इछावर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय महाविद्यालय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना की पात्रता, पंजीयन प्रक्रिया एवं लाभों की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का ऑनलाइन प्रसारण किया गया. इसके बाद महाविद्यालय में विद्यार्थियों के अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति योजना के तहत पंजीयन कराए गए. विशेष हेल्प डेस्क में विद्यार्थियों को आवेदन एवं पंजीयन प्रक्रिया में मार्गदर्शन दिया गया.कार्यक्रम में स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Next Post

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने हितग्राही को सौंपा स्वीकृति पत्र

Tue Aug 25 , 2026
आष्टा। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत नपा द्वारा संबल कार्ड धारक स्व. उमेश ताम्रकार की पत्नी श्रीमती निधि ताम्रकार को 2 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया. नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने हितग्राही को स्वीकृति पत्र सौंपा. सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति ने बताया […]

You May Like