प्रशासन ने नहीं दी पटवारी की जन आक्रोष रैली की अनुमति

ग्वालियर। ग्वालियर का पुलिस प्रशासन एवं प्रशासन भाजपा सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रहा है। यह आरोप गुरूवार को पत्रकारों के समक्ष कांग्रेस के पूर्व मंत्री लाखन सिंह, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, विधायक डा. सतीश सिंह सिकरवार, विधायक साहब सिंह गुर्जर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल दोहरे तथा मोहना के जनपद पंचायत अध्यक्ष राधाकिशन धाकड ने संयुक्त रूप से लगाये।

विधायकद्वय ने आरोप लगाते हुये कहा कि कांग्रेस ने किसानों की मांगों के सहित जनपद मोहना में सीएमओ द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार खाद संकट सहित अन्य मांगों को लेकर एक जन आक्रोश रैली आयोजित की थी। इस रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित जयवर्धन सिंह, सांसद संजना जाटव सहित अन्य वरिष्ठ नेता पहुचने वाले थे। पहले तो प्रशासन ने मौखिक रूप से सभा की अनुमति दे दी लेकिन जब कांग्रेस नेता सभा की तैयारी करा रहे थे तभी एक पटवारी से प्रशासन ने अनुमति रदद करने की सूचना दिलवाई। प्रशासन ने अपने आदेश में उच्च न्यायालय में संविधान निर्माता को लेकर चल रहे प्रकरण का हवाला देते हुये कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने की संभावना व्यक्त की गई। इस पर कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को शपथ पत्र देकर कानून व्यवस्था को बिगडने जैसा कोई वाक्य नहीं बोलने का वादा किया लेकिन प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं की एक बात नहीं सुनी और उनकी जन आक्रोश सभा अनुमति को निरस्त कर दिया।

नेताओं का कहना है कि जहां जहां कांग्रेस के महापौर- जनपद अध्यक्ष है उन लोगों को सरकार के नुमांइंदे काम नहीं करने दे रहे। वहीं भ्रष्टाचार का सबूत देने के बाद भी न तो उनका तबादला किया गया है और न ही कोई अन्य कार्रवाई की गई है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि इस बार तो वह पुलिस प्रशासन और प्रशासन की बात मान रहे है, लेकिन आगे यदि कांग्रेस नेताओं के प्रति शासन और पुलिस प्रशासन का यही रवैया रहा तो वह अपना आंदोलन करेंगे चाहे उन्हें जेल ही क्यों न जाना पडे। नेताओं का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्र से जो रिपोर्ट प्रशासन को मिल रही थी उसमें बडी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो रहे थे। जिनकी संख्या 30 से 40 हजार से ज्यादा होने वाली थी लेकिन प्रशासन ने इसी को देखते हुये कांग्रेस को अनुमति नहीं दी।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह, धर्मेंद्र शर्मा एवं राम पांडे सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Next Post

मेले की दस्तकारी हाट में लगा खादी एक्सपो

Thu Jan 8 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला के समीप स्थित दस्तकारी हाट में गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने “खादी एक्सपो” का शुभारंभ किया। इस दस्तकारी हाट में देश के विभिन्न राज्यों के कला-शिल्पी एवं बुनकर एक से बढ़कर एक हस्तशिल्प उत्पाद लेकर आए हैं। खादी एक्सपो के शुभारंभ अवसर पर […]

You May Like