गौहरगंज रेप केस: दुष्कर्मी को फांसी पर लटकाने की मांग को लेकर नगर रहा बंद 

सीहोर। हाल ही में गौहरगंज में मासूूम बालिका से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना के बाद से लोगों में आक्रोश का उबाल बना हुआ है. इस घटन के विरोध में बुधवार को सकल हिन्दू समाज के आव्हान पर दोपहर दो बजे तक संपूर्ण शहर पूरी तरह बंद रहा. लोगों को चाय- पानी व नाश्ता भी नहीं मिल सका. इधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे चपे पर पुलिस बल भी तैनात रहा.

गौहरगंज में बच्ची के साथ जिहादी मानसिकता के आरोपी सलमान के द्वारा की गई जघन्य दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को लेकर नगर में आक्रोश दिखाई दिया. सकल हिंदू समाज ने आरोपी के सीधे एनकाउंटर की मांग को लेकर बुधवार सुबह से दोपहर तक सीहोर बंद का आह्वान किया था. नन्हीं बालिका के साथ जघन्य दुष्कर्म की घटना के विरोध में सकल हिंदू समाज ने कड़ा रोष व्यक्त किया और शहर के बड़ा बाजार में सभा कर आरोपी को मौत की सजा देने की मांग की गई. शहर के मुस्लिम समाज ने भी अपनी दुकान बंद रखी और बंदमें अपना सहयोग दिया. सराय बाजार, छावनी कस्बा सराय, मछली बाजार, भोपाली फाटक पुख्ता मस्जिद क्षेत्र, मंडी पूरी तरह से बंद रहे.

विहिप बजरंग दल के नैतिक शिक्षा प्रमुख सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और सकल हिंदू समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम तन्मय वर्मा को दिया.

Next Post

भोज मुक्त विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर व्याख्यान: समय की कसौटी पर खरा उतरा संविधान

Wed Nov 26 , 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय में 76वें संविधान दिवस पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ एल पी झारिया ने भारत के संविधान की विशेषताओं और उसकी महत्ता पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो मिलिंद दांडेकर ने की, जबकि कुलसचिव डॉ सुशील मंडेरिया भी […]

You May Like