ऊर्जा मंत्री ने दिलाई एक सैकड़ा कांग्रेसियों को भाजपा की सदस्यता

ग्वालियर। केन्द्र तथा प्रदेश भाजपा सरकार की नीतियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर एक सैकड़ा से अधिक कांग्रेस नेताओं ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा परिवार में शामिल होने पर सभी कांग्रेस नेताओं का ऊर्जा मंत्री तोमर ने अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

चार शहर का नाका स्थित कुशवाह मैरिज गार्डन शर्मा कृषि फार्म भाजपा वीर दुर्गादास राठौड़ मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित ने सभी कांग्रेस नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों की जानकारी दी। इस अवसर पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख नेताओं में विकास शर्मा, राज थापक, रनवीर जादौन, लालू राजावत, सोनू तोमर, राजवीर लोधी, इन्द्रवीर लोधी, आकाश शर्मा, कुनाल शर्मा, शंकर सविता, निवास शर्मा, विनोद पाठक, ओमवीर किरार, प्रशांत तोमर, राजवीर किरार, भूपेन्द्र राठौर, प्रीतम प्रजापति, अजय लोधी, अरविंद लोधी, रंजीत लोधी, धर्मेंद्र लोधी, देवराज लोधी, जीतू भदौरिया, सतेन्द्र लोधी,अजीत लोधी, सोमराज लोधी,जुगल शर्मा, अनिल शिवहरे,गोनूक भदौरिया, हेमन्त शर्मा, विवेक शर्मा,छोटू लोधी, विनय लोधी, रमाकांत लोधी,कौशल लोधी, शिवम लोधी, दीपक कुशवाह, अभिषेक कुशवाह, योगेन्द्र कुशवाह, बिजेंद्र कुशवाह, अर्जुन कुशवाह, गौरव कुशवाह,रुपेश कुशवाह, कृष्णा लोधी, रामशरण, अजय कुशवाह,दीपक परिहार, गजेन्द्र कुशवाह, पूरन कुशवाह, भूप सिंह कुशवाह, अनूप कुशवाह, ओमप्रकाश कुशवाह, अरविंद परिहार,परिमाल कुशवाह,जोनू कुशवाह, गजेन्द्र परिहार, रोहित परिहार तथा हरिकिशन शुक्ला सहित अन्य नेता शामिल हैं।

 

 

Next Post

भावांतर राशि किसानों की समृद्धि के प्रति सरकार के संकल्प का प्रतीक : सीएम डॉ. यादव

Sun Dec 28 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भावांतर, केवल एक योजना नहीं किसानों के प्रति सरकार का श्रद्धाभाव है। भावांतर की राशि किसानों के अधिकार की राशि है। यह राशि किसानों की समृद्धि के प्रति सरकार के संकल्प का प्रतीक है। किसानों के कल्याण के लिए हम कभी […]

You May Like