टोक्यो, 06 मार्च (वार्ता) जापान के मध्य प्रांत ऐची में एक कारखाने में गुरुवार को धूल संग्राहक यंत्र में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य मामूली रूप से घायल हो गए।
क्योडो न्यूज ने स्थानीय अग्निशमन अधिकारियों के हवाले से बताया कि टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन की सहयोगी कंपनी चुओ स्प्रिंग कंपनी के एक कर्मचारी ने विस्फोट के बाद मदद के लिए स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 08:05 बजे आपातकालीन कॉल किया।
रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट होने से इमारत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा, मामूली रूप से घायल दो और अन्य लोग हैं।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Next Post
भोपाल में दो अलग-अलग स्थानों पर लगी आग
Thu Mar 6 , 2025
भाजपा प्रदेश कार्यालय से लगे मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में लगी आग करोद में फर्नीचर की दुकानों का सामन जलकर हुआ राख भोपाल: भोपाल में गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएँ हुईं। पहली घटना होशंगाबाद रोड स्थित मान सरोवर कॉम्प्लेक्स में हुई, जहाँ एक बंद पड़े इंटीरियर डिजाइन […]

You May Like
-
4 weeks ago
अगले 30 साल तक विपक्ष की सरकार नहीं बनेगी: शाह
-
5 months ago
रायपुर के बॉम्बे मार्केट सेंट्रल बैंक में आग की घटना
-
10 months ago
पांच माह बाद भी मूंग-उड़द का भुगतान नहीं
