पंचांग 22 मई 2026:-
रा.मि. 01 संवत् 2083 अधिक ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी भृगुवासरे दिन 11/46, पुष्य नक्षत्रे दिन 8/12, वृद्धि योगे दिन 1/38, तैतिल करणे सू.उ. 5/20, सू.अ. 6/40, चन्द्रचार कर्क, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.
——————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 22 मई 2026
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, यात्रा का योग है, व्यय में कमी होगी, व्यवसाय में सुधार होगा, वर्ष के मध्य में परिश्रम के उपरांत आंशिक सफलता प्राप्त होगी, शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी, अत्याधिक व्यय होगा, वर्षके अन्त में राजनैतिक लाभ के योग हैं, व्यवसाय में वृद्धि होगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को परिश्रम के उपरांत लाभ होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को अत्याधिक परिश्रम करना पडेगा, पर लाभ कम होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक लाभ होगा,सिंह राशि के व्यक्तियों को सहयोगरहेगा, मकर और कुंभ राशि की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को अच्छे लाभ का योग है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को सहयोग प्राप्त होगा.
——————————————————-
आज का भविष्य- शुक्रवार 22 मई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक संकोची, ईमानदार, व्यवहारकुशल, धैर्यवान,होगा, शिक्षा अच्छी रहेगी, ये परोपकारी, एवं प्रेरक होगा, भाई के साथ कार्यो में सदैव तत्पर रहेगा, माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा.
——————————————————-
मेष- बातचीत में नरमी बरतें, अनुभव की कमी से काम अटक सकते हैं, अज्ञात भय तथा चिन्ता रहेगी, रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी, संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेगा.
वृषभ- पारिवारिक आयोजन में भागीदारी बढेगी, माता पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी, संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेगा.
मिथुन- समस्याओं को निपटाने में सफल होंगे, भावनाओं में बहकर गलत सौदा कर सकते हैं, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, अनावश्यक विवादों को टालें.
कर्क- सोच समझकर पॅूजी निवेश करें, धार्मिक कार्यो में भागीदारी बढेगी, मातृपक्ष की चिन्ता रहेगी, सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी.
सिंह- अटके कार्य सुलझा लेंगे, नए अवसर मिलने से उत्साह बढ़ेगा, नवीन वस्त्राभूषण उपहार की प्राप्ति होगी, निजी कार्यो में रूचि रहेगी.
कन्या- काम को वक्त पर पूरा करने का प्रयत्न करें, लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है, स्वास्थ्य की अनुकूलता रहेगी, प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी.
तुला- लाभ के अच्छे अवसर हाथ में आसकते हैं, दौड़धूप अधिक करना पडेगी, अनावश्यक कार्यो में संयम रखें, शत्रु की गतिविधियों पर ध्यान दें.
वृश्चिक- जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे, आय के नए श्रोत बनने से धन कोष में वृद्धि होगी, नए मैत्री संपर्क स्थापित होंगे, आर्थिक संसाधनों का उदय होगा.
धनु- लाभ के अवसर मिलेंगे, सूझबूझ कर आगे बढ़े, उलझनें दूर होंगी, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, नौकरी में कार्याधिक्त रहेगा.
मकर- सोच समझकर पॅूजी निवेश करें, धार्मिक कार्यो में भागीदारी से मन में संतोष रहेगा, व्ययभार अधिक होगा, अतिथि आगमन का योग है.
कुम्भ- अनुभवी लोगों की मदद से विवाद सुलझ जायेंगे, तनाव दूर होगा, कार्य की अधिकता से मानसिक चिन्ता रहेगी, आलस्य बना रहेगा.
मीन- नए काम की शुरूआत में बाधा आ सकती है, गलत व्यक्तियों का साथ नुकसान देगा, इच्छित कार्य में सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.
——————————————————-
व्यापार भविष्य:
अधिक ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी को पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से सींगदाना, काली, उड़द, तिल, तेल, सरसों, लोहा, शेयर के भाव में तेजी होगी, गुड, खांड, धनु, निकिल, कॉपर, के भाव में घटा-बढी, होगी. भाग्यांक 2188 है.
——————————————————-
