भोपाल। अगर बुजुर्गों के लिए बेहतर शहर बनाना है, तो सबसे पहले क्या बदलना चाहिए?
क्या बुजुर्गों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक जगहें बढ़नी चाहिए, या फिर परिवारों को ही उनकी जिम्मेदारी समझनी होगी?
इन्हीं सवालों को लेकर हमने भोपाल के बुजुर्गों से बात की।
बुजुर्गों से बातचीत में अलग-अलग राय सामने आई।
कुछ बुजुर्गों का कहना था कि अगर घर या बाहर का माहौल सुरक्षित नहीं है और बुजुर्ग अकेले हैं, तो वृद्धाश्रम एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां उन्हें देखभाल और सुरक्षा मिल सकती है।
वहीं कुछ बुजुर्गों ने कहा कि बुढ़ापे में सबसे ज्यादा जरूरत परिवार के साथ और अपने बच्चों के सहारे की होती है।
इस उम्र में बीमारियां और दूसरी परेशानियां बढ़ जाती हैं, ऐसे में बच्चों को अपने माता-पिता के साथ रहकर उनकी जरूरतों को समझना और उनका ख्याल रखना चाहिए।
यानी बुजुर्गों के लिए बेहतर भोपाल सिर्फ सुविधाओं से नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और परिवार के साथ से भी बनेगा। सवाल यही है—क्या हम अपने बुजुर्गों की जरूरतों को उतना समझ रहे हैं, जितना उन्हें हमारी जरूरत है?
