सिंगरौली। शीतुल बाजार के पास एंबुलेंस और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस मरीज को लेकर जा रही थी। हादसे में एंबुलेंस में सवार घायल मरीज के भी घायल होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही माड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई।
Next Post
एम्स में 260 हाउसकीपिंग कर्मचारियों को हटाने का विरोध, देर रात ओपीडी के सामने प्रदर्शन
Thu Oct 1 , 2026
भोपाल। एम्स में करीब दस साल से हाउसकीपिंग का काम कर रहे 260 कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में बुधवार देर रात प्रदर्शन हुआ। कर्मचारी ओपीडी कार्यालय के सामने जमा हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि अचानक हटाए जाने से रोजगार का संकट खड़ा […]

You May Like
-
4 months ago
जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा के संबंध में बैठक कल