
जबलपुर। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बरगी जलाशय में स्थापित फ्लोटिंग फिश केज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलाशय में वैज्ञानिक पद्धति से किए जा रहे पंगेसियस मछली पालन का अवलोकन किया तथा मछली उत्पादन की वर्तमान स्थिति और उत्पादन बढ़ाने की संभावनाओं की जानकारी ली।
इस दौरान सहायक संचालक मत्स्य उद्योग राजा राज तिलक धुर्वे ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई एकीकृत मत्स्य उद्योग नीति-2026 के अंतर्गत मत्स्य पालकों और समूहों को आधुनिक तकनीक, मछली प्रसंस्करण, मार्केटिंग तथा वित्तीय प्रोत्साहन से जोड़ा जा रहा है। ताकि जलाशयों का अधिकतम उपयोग कर मछली उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने जलाशय में केज कल्चर की कार्यप्रणाली, पंगेसियस मछली की वृद्धि दर तथा उत्पादन क्षमता के संबंध में जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान जलाशय प्रभारी दिव्या केरकेट्टा एवं उप संचालक कृषि उमेश कटहरे सहित मत्स्य विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
