भोपाल।विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर रविवार को प्रदर्शनी का आयोजन हुआ. भूषण कुमार स्मारक पांडुलिपि में लगभग 15 शौकिया संग्रहकर्ताओं ने संग्रहालय में अपनी प्रदर्शनी लगाई. इस प्रदर्शनी में जगदीश कौशल नारायण व्यास, उमेश गुप्ता, योगेश गुप्ता, डीपी तिवारी ,राम गोपाल ठाकुर, सुनील भट्ट ,के के जैन ,सुधीर पांण्डया,सोनम नामदेव ,अजय ठाकुर,अरुण सक्सेना ,अंकित बागड़े,विभावरी राजुरकर ने सहभागिता की. मानव संग्रहालय से शुरू दो बसों के साठ दर्शकों ने संग्रहालय का भ्रमण एवं प्रदर्शनी का अवलोकन कर सभी के प्रयासों को सराहा. कार्यक्रम में भंवरलाल श्रीवास ने कला समय के इक्कीस विशेषांक भेंट किये. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुभाष अत्रे ,एस पी सिंह और जी डी गुजरे ने संग्रहालय के महत्व पर प्रकाश डाला.
इस अवसर पर सभी सहभागियों को प्रशस्ति पत्र दिये गये. भास्कर रेड्डी अंकल द्वारा परवरिश द स्कूल म्यूजियम के बच्चों को जादू दिखाया गया. कार्यक्रम का संचालन वी के श्रीवास्तव ने किया.
