मुरैना:अवैध शराब पकड़ने से बौखलाए प्रदीप तोमर, लुक्का तोमर ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर शराब ठेका के सेल्समैन भोला उर्फ सौरभ भदौरिया की बोलेरो पर गोली चलाने के मामले में सिहौनियां पुलिस ने चार अभियुक्तों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मुकदमा के मुताबिक शराब ठेका का सेल्समैन भोला भदौरिया उर्फ सौरभ बोलेरो एमपी32 सी 0965 में सवार होकर गंतव्य पर जा रहा था।
इकहरा तिराहा पर भोला ने बोलेरो रोकी तभी प्रदीप तोमर आया और बोला कि हमसे दुश्मनी मोल लेगा। ऐसा कहते हुए प्रदीप तोमर पुत्र प्रयाग सिंह तोमर खरगपुरा ने बंदूक से बोलेरो पर फायर किया। गोली चलाने के दौरान प्रदीप के साथ आरोपी लुक्का उर्फ लोकेंद्र पुत्र बुद्ध सिंह निवासी बघेल समेत दो अन्य युवक थे। पीड़ित भोला भदौरिया ने बताया कि 24 अप्रैल को पुलिस ने प्रदीप तोमर की अवैध शराब पकड़ ली थी इसलिए रंजिश माने बैठा है।
