साख पर सवाल: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बनी सड़क दो माह में टूटी

बुधनी। ग्राम बांसगेन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। करीब 64.04 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी सड़क में दो माह के भीतर ही दरारें पड़ गई हैं। यह कार्य भोपाल की ठेका कंपनी द्वारा किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिससे सड़क समयपूर्व ही क्षतिग्रस्त हो गई।

गांव के बबलेश चौहान और विजय पटेल ने बताया कि न केवल सड़क में दरारें पड़ी हैं, बल्कि 300 मीटर की पक्की नाली का निर्माण भी अधूरा है। इससे बारिश में पानी घरों में घुसने की आशंका बनी हुई है। ठेकेदार ने दरारों को छुपाने के लिए डामर भरने का असफल प्रयास किया है। मामले में जिम्मेदार अधिकारी जीएम यशवंत सक्सेना से संपर्क की कोशिश की गई, पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है।

 

Next Post

दुष्कर्मी व सहयोगी दंपत्ति को किया गिरफ्तार

Sat May 31 , 2025
बुधनी। नाबालिग को विवाह का झांसा देकर उसे अगवा करने व खेत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसका सहयोग करने वाले बहन व बहनोई को भी पुलिस ने 12 घंटे में धर दबोचा है.जानकारी के अनुसार एक नाबालिग ने […]

You May Like