झाबुआ में हजारों नागरिकों ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का लाइव उद्बोधन, सेवा ज्योति यात्राओं को मिली हरी झंडी

झाबुआ. झाबुआ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को उत्कृष्ट विद्यालय मैदान, झाबुआ में जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों नागरिकों ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण पर केंद्रित लाइव उद्बोधन को सुना।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी के संबोधन का वेबकास्ट किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और आमजन ने प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़े विचारों को सुना।

प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने उपस्थित नागरिकों को विकसित भारत-2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया। सभी ने राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने, अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली। इसके बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ।

कार्यक्रम में जिले की विकास पुस्तिका का वितरण भी किया गया। इसके उपरांत जनप्रतिनिधियों ने सेवा ज्योति प्रज्वलित की। मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने जिले की तीनों विधानसभाओं के लिए तैयार सेवा ज्योति कलश यात्राओं और विकसित भारत सेवा यात्रा के प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये यात्राएं जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सेवा, जनकल्याण, जनभागीदारी और विकसित भारत-2047 के संकल्प का संदेश आमजन तक पहुंचाएंगी।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी, जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर, पूर्व विधायक कलसिंह भाबर सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग: महाराष्ट्र का गढ़चिरौली देश भर में शीर्ष पर, अप्रैल-जून तिमाही में हासिल किया पहला स्थान

Wed Oct 7 , 2026
गढ़चिरौली, 7 अक्टूबर (वार्ता) कभी नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचान रखने वाले महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले ने नीति आयोग के ‘आकांक्षी जिला कार्यक्रम’ के तहत अप्रैल-जून 2026 की तिमाही के लिए राष्ट्रीय स्तर पर समग्र डेल्टा रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। जिला सूचना कार्यालय की एक […]

You May Like