भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब, आतंकवाद को पनाह देने वाले दूसरों पर ना उठाएं उंगली

नयी दिल्ली 28 जून (वार्ता) भारत ने कराची में पाकिस्तान रेंजर्स के कैंप पर आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि आतंकवाद को पालने वाले देश को दूसरे पर अंगुली उठाने से पहले अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में मीडिया के प्रश्नों के उत्तर में रविवार को कहा, “हमने कराची में हाल ही में हुई घटना के संबंध में भारत के विरुद्ध निराधार आरोप लगाने वाली पाकिस्तान की रिपोर्टें देखी हैं।

हम इन आरोपों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं। दूसरों पर अंगुली उठाने के बजाय, पाकिस्तान को अपने भीतर झाँकना चाहिए, अपने क्षेत्र में मौजूद आतंकवादी ढाँचे के विरुद्ध विश्वसनीय कार्रवाई करनी चाहिए तथा राज्य की नीति के एक साधन के रूप में आतंकवाद पर निर्भर रहने की अपनी प्रवृत्ति का परित्याग करना चाहिए।” उल्लेखनीय है कि इस हमले में पाकिस्तान के चार रेंजर्स के मारे जाने की खबर है।

Next Post

हिन्द महासागर भारत-सेशेल्स संबंधों का स्तम्भ, इसकी सुरक्षा और समृद्धि साझा जिम्मेदारी : मोदी

Sun Jun 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिन्द महासागर को सेशेल्स और भारत के संंबंधोंं का स्तम्भ बताते हुए कहा है कि भारत ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है, जहां समुद्री सुरक्षा के साथ आर्थिक समृद्धि भी बढ़े; जहां हमारी साझेदारी आकार नहीं, आपसी सम्मान और विश्वास […]

You May Like