बुधनी। नाबालिग को विवाह का झांसा देकर उसे अगवा करने व खेत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसका सहयोग करने वाले बहन व बहनोई को भी पुलिस ने 12 घंटे में धर दबोचा है.जानकारी के अनुसार एक नाबालिग ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 27 मई की रात ठीकरी सुहागपुर निवासी मालिक उर्फ आर्यन उर्फ छुटकू उसे शादी करने का झांसा देकर अपहरण करके ले गया था. आरोपी ने उसे खेत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी के बहनोई राजेश चौधरी, बहन कांता बाई निवासी माना बुधनी ने नाबालिग को भगाने में सहयोग किया व बहनोई राजेश चौधरी ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की पुलिस ने विभिन्न धाराओं एवं पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया. थाना प्रभारी डीएसपी चैनसिंह रघुवंशी के नेतृत्व में टीम गठित कर 12 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी मालिक उर्फ आयऱ्न उर्फ छुटकू एवं राजेश चौधरी, कांता चौधरी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई.
दुष्कर्मी व सहयोगी दंपत्ति को किया गिरफ्तार
