इंदौर: इंदौर मेट्रो के सपने को साकार करने का ऐतिहासिक क्षण आ गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवी अहिल्या जयंती पर आज इंदौर मेट्रो का शुभारंभ करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी भोपाल से वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर इंदौर मेट्रो को रवाना करेंगे.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कार्यक्रम के पूर्व निरीक्षण के बाद कहा कि यह इंदौर के लिए गौरव का क्षण है.
उन्होंने कहा कि इंदौर की पहचान कभी टेंपो और ऑटो रिक्शा कि थी, अब शहर मेट्रो की रफ्तार से दौड़ेगा. महापौर ने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और इंदौर की जनता का आभार व्यक्त किया. निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ जिला प्रशासन सहित सभी विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. महापौर ने बताया कि देवी अहिल्या मेट्रो टर्मिनल से मेट्रो की शुरुआत होगी.
