सिंगरौली: सड़क दुर्घटना में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले थाना जियावन में पदस्थ डायल-112 के आरक्षक क्रमांक 79 प्रभात कुमार दुबे को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. ने उनके सराहनीय कार्य के लिए ₹500 का नगद पुरस्कार प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार, 24 जून को जियावन क्षेत्र में हुए सड़क हादसे की सूचना मिलते ही आरक्षक प्रभात दुबे तत्काल मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को शासकीय अस्पताल देवसर पहुंचाया। चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित किया, जबकि दूसरे घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय बैढ़न रेफर किया गया। समय पर राहत और सहायता उपलब्ध कराने में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक प्रभात दुबे को पुरस्कार देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
Next Post
लापरवाही से एक्टिवा चलाकर मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत
Sat Aug 1 , 2026
इंदौर: गांधी नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एक्टिवा चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. पुलिस ने एक्टिवा चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.सुबह करीब 5.45 बजे नया बसेरा के सामने इंदौर हातोद […]
