गैरतगंज में गैर-तकनीकी तौर तरीकों से हो रहा सड़क चौड़ीकरण का कार्य

गैरतगंज। नगर के 5 किलोमीटर के क्षेत्र में बीते वर्षों से चल रहे सड़क चौड़ीकरण के महत्वपूर्ण कार्य में गैर-तकनीकी ढंग से और उबड़-खाबड़ अवस्था में सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

करोड़ों की लागत से चल रहे इस कार्य में, विशेष रूप से बस स्टैंड से बीना पुल क्षेत्र में, क्रांकीट सड़क और नाली का निर्माण चल रहा है। आरोप लग रहे है कि काम को जल्दबाजी में निपटाने के लिए गैर-तकनीकी तरीके से काम किया जा रहा है। बस स्टैंड पर बनाई गई सड़क बिना किसी बेस के बनाई गई, जिसके कारण यह जगह-जगह से ऊंची-नीची है सड़क का ढाल (स्लोप) ठीक ढंग से न बनाए जाने के कारण भविष्य में पानी भराव की पूरी संभावना है।

नगरवासी रमेश चंद, महेंद्र कुमार, नीलेश राय के अनुसार, हाल ही में बनाया गया नवनिर्मित पुल भी समतल नहीं है और कई स्थानों पर सड़क धंस गई है या गहरे गड्ढे बन गए हैं।

नगर परिषद अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

इस मामले में नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई ने भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसी की घोर लापरवाही से सड़क का निर्माण गैर-तकनीकी ढंग से हो रहा है, जिससे नगर के मुख्य मार्गों पर जल भराव की स्थिति बद से बदतर हो जाएगी।

विधायक के निर्देशों की भी ।अवहेलना

क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने भी सड़क निर्माण का निरीक्षण किया था। उन्हें कार्य ठीक न लगने पर उन्होंने एमपीआरडीसी के अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए थे। हालांकि विधायक के निर्देशों का कोई असर नहीं दिखा और निर्माण जस का तस बना रहा। विधायक के निरीक्षण की सूचना पर जो अधिकारी गैरतगंज पहुंचे थे, वे उसके बाद दोबारा नहीं दिखे।

इस बीच नगरवासी तत्काल गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग कर रहे हैं।

Next Post

बीना में प्राकृतिक एवं जैविक हाट बाजार का भव्य शुभारंभ, किसानों में उत्साह

Mon Dec 8 , 2025
सागर। कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश तथा उपसंचालक कृषि के मार्गदर्शन में आज बीना विकासखंड के गल्ला मंडी प्रांगण में प्राकृतिक एवं जैविक हाट बाजार का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की जनपद […]

You May Like