‘रोहित’ ‘शेट्टी’ के ‘निर्देशन’ में ‘बनी’ ‘थी’ ‘फिल्म’, ‘शाहरुख’ ‘खान’ के ‘साथ’ ‘दिखी’ थी ‘जबरदस्त’ ‘केमिस्ट्री’, ‘बनी’ थी ‘ब्लॉकबस्टर’!
मुंबई, महाराष्ट्र, 08 अगस्त 2025: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ को रिलीज हुए आज पूरे 12 साल हो गए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे, लेकिन इस फिल्म की सबसे खास बात थी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का ‘मीनाम्मा’ का किरदार। उनके इस रोल को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और यह आज भी दीपिका के सबसे यादगार किरदारों में से एक माना जाता है। आज इस खास मौके पर फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म को याद कर रहे हैं।
फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक रोहित शेट्टी ने किया था, जबकि फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ सुपरस्टार शाहरुख खान भी मुख्य भूमिका में थे। इन दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा था। इस फिल्म में कॉमेडी, एक्शन और रोमांस का जबरदस्त तड़का था, जिसने इसे एक ब्लॉकबस्टर बना दिया था।

