सुपर कॉरिडोर पर एक्सीडेंट जोन

आईडीए से स्थाई स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

इंदौर: सुपर कॉरिडोर(नैनोद) पर एक एक्सीडेंट जोन बन गया है. उक्त स्थान पर लगातार एक्सीडेंट होने की शिकायत रहवासियों ने कलेक्टर को जनसुनवाई में की है. साथ ही आईडीए के अधिकारियों से उक्त स्थान पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है.एयरपोर्ट रोड के आगे गांधीनगर चौराहे से सुपर कॉरिडोर पर धार रोड की तरफ से आने जाने वाले भारी वाहनों के लगातार एक्सीडेंट हो रहे है. वहां बसी कॉलोनियों के रहवासियों ने मंगलवार को जनसुनवाई में उक्त मामले की शिकायत की.

रहवासियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने अपर कलेक्टर गौरव बैनल को बताया कि सुपर कॉरिडोर पर धार रोड की तरफ़ आने जाने वाली सड़क पर एक्सीडेंट जोन बन गया है. यहां सड़क पूरी चौड़ी नहीं है और भारी वाहनों के कारण अक्सर कॉलोनी के रहवासियों की जान को खतरा बना रहता है. दो पहिया वाहनों को भारी वाहन अपनी चपेट में ले लेते है. कुछ दिन पूर्व भी एक मोटर साइकिल को वाहन ने चपेट में लिया था. रहवासियों ने मांग की कि आईडीए अधिकारियों से उक्त एक्सीडेंट जोन पर दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाने के आदेश दें. जनसुनवाई में रहवासी प्रतिनिधि मंडल के दामोदर कछवाह, पवन कछवाह, गौरव जैन और नवीन धूत ने शिकायत की.अपर कलेक्टर गौरव बैनल ने रहवासियों के आवेदन और शिकायत पर स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए आश्वस्त किया

Next Post

ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल से अर्चना चिटनिस ने की भेंट

Thu Feb 13 , 2025
बुरहानपुर:नईदिल्ली प्रवास के दौरान विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल से मुलाकात कर देश व दुनिया की एक अभिनव एवं अजूबी ‘‘ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना‘‘ को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को आगामी कार्यवाही हेतु निर्देश प्रदान करने के […]

You May Like