आधा-अधूरा कार्य, कहीं भरे गड्ढे तो कहीं ऐसे ही पड़े

अहिंसा चौक से कचनार प्लाजा की सडक़ हुई जर्जर

जबलपुर: अहिंसा चौक से लेकर कचनार प्लाजा तक की सडक़ पर बहुत सारे गड्ढे हो चुके हैं, वहीं कई जगहों पर तो सडक़ उधड़ रही है। जिसके चलते कुछ जगहों पर पर तो लीपापोती करते हुए गड्ढों को भर दिया है, लेकिन कुछ जगहों पर सडक़ ऐसे ही जर्जर पड़ी हुई है। जिसके कारण जगह-जगह गड्ढे दिखाई दे रहे हैं और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। शहर के सबसे पॉश इलाके और एक बहुत बड़े क्षेत्र विजयनगर एक अच्छी विकसित कॉलोनी होने के बावजूद भी यहां पर सडक़ की हालात पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी है। खासतौर पर अहिंसा चौक से लेकर कचनार प्लाजा तक की पूरी मुख्य सडक़ पर निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण यहां जगह-जगह गड्ढे और गिट्टी पड़ी हुई है। जिसके कारण यहां गुजरने वाले लोगों को बहुत परेशानियां होती हैं और धूल- मिट्टी उडऩे के कारण लोगों को वाहन चलाने में भी दिक्कत होती है।

चौराहे पर सबसे ज्यादा परेशानी
अहिंसा चौक से कचनार प्लाजा तक आने वाली सडक़ में चौराहे पर सबसे ज्यादा गड्ढे हैं, जहां पर चारों तरफ से आने वाले वाहनों पर दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा यहां स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थाएं भी हैं, जिसके चलते विद्यार्थियों को भी आने- जाने में काफी परेशानी होती है।
20 दिन बाद महाशिवरात्रि पड़ी जर्जर
उल्लेखनीय है कि आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है, जिसमें कचनार सिटी आने के लिए अहिंसा चौक से मुख्य मार्ग यही पड़ता है। परंतु चौराहे से लेकर कचनार प्लाजा तक की सडक़ पूरी तरह से जर्जर पड़ी हुई है, जिसके चलते यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे और उन्हें इस खस्ताहाल सडक़ से होकर गुजरना पड़ेगा। इसके  अलावा भीड़ को देखते हुए लोगों को इस सडक़ पर पैदल ही आवागमन करना पड़ता है, अगर समय रहते सडक़ का निर्माण कार्य नहीं किया गया तो लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ेगा।

Next Post

उमा ने चेक पोस्ट घोटाले को लेकर उठाए सवाल

Wed Feb 5 , 2025
भोपाल, 05 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में इन दिनों सुर्खियों में बने हुए कथित चेक पोस्ट घोटाले से जुड़े आरोपियों के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज कहा कि जांच एजेंसियों के लिए परीक्षा की घड़ी है कि क्या वे असली अपराधियों को दंड दिला […]

You May Like