जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत लारिया मोहल्ला में दो पक्षों में बाइक खड़ी करने को लेकर उपजे विवाद के बाद टकरा हो गया।दिव्यांग महिला, बुजुर्ग समेत अन्य को चोटें आई है।जानकारी के मुताबिक लारिया मोहल्ला निवासी राजकुमारी अहिरवार घर के बाहर पड़ोसी रंजीत बाइक खड़ी थी।
राजकुमारी का बेटा बाइक हटाने लगा तो रंजीत और जितेंद्र ने मारपीट शुरू कर दी। राजकुमारी का पति कैलाश अहिरवार बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
