रील बनाने के बहाने ज्वैलर्स के मैनेजर से 10 लाख की ठगी

इंदौर:एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाने और फोटो खिंचवाने के बहाने 10 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. सराफा स्थित ज्वैलर्स के मैनेजर को झांसे में लेकर वारदात की गई. शिकायत पर पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार, सराफा स्थित सांवरवाला ज्वैलर्स में मैनेजर अंकित उपाध्याय 8 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे शोरूम का 10 लाख रुपए का कलेक्शन बैंक में जमा कराने निकले थे. रास्ते में डीआरपी लाइन स्थित भारतीय स्टेट बैंक के गेट पर उनकी मुलाकात पुरानी परिचित युवती आयुषी बागदे उर्फ आयुषी वर्मा से हुई. युवती ने रुपयों के साथ फोटो खिंचवाने और रील बनाने की इच्छा जताई. अंकित ने पहले मना किया, लेकिन युवती के बार-बार कहने और कसम देने पर वह उसके साथ स्नेहलतागंज स्थित उसके घर के पास चले गए.
बाक्स…
घर से सामान लाने का कहकर गई, लेकिन लौटी ही नहीं
घर के पास पहुंचने पर युवती ने रील बनाने के बहाने 10 लाख रुपए अपनी एक्टिवा की डिक्की में रखवा लिए. इसके बाद घर से सामान लाने का कहकर वह एक्टिवा लेकर फरार हो गई. काफी देर तक वापस नहीं आने और फोन बंद मिलने पर अंकित को ठगी का अहसास हुआ. उन्होंने शोरूम मालिक को जानकारी देकर एमजी रोड थाने में शिकायत की. पुलिस मामले की जांच कर युवती की तलाश कर रही है. एडीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है

Next Post

लकड़ी के सहारे आते और मां के आशीर्वाद से लकड़ी छोड़कर स्वस्थ होकर घर जाते

Mon Oct 12 , 2026
बागली: जटाशंकर मार्ग पर काली सिंध नदी के किनारे लगभग 120 वर्ष पुराना लकड़ी माता देवी स्थान आज भी चमत्कारिक रूप से पूजा जाता है। नवरात्रि पर्व पर यहां पर श्रद्धालु भक्ति भाव से पूजा करते हैं। माता जी की स्थापना के विषय में स्थापना करने वाले पचोरिया परिवार के […]

You May Like

Play sound