
पांढुरना। महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार को पांढुरना के ग्राम पारडी के किसान के खेत में बने कोठे में दबिश देकर यहां से एक नाबलिक लडक़ी को युवक तथा खेत मालिक से मुक्त कर इस नाबालिक लडकी को महाराष्ट्र से भगाकर यहां लाने वाले युवक को पकड़ अपने साथ लें गई।
प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगरीय सीमा से लगे ग्राम पारडी के किसान बांरगे के खेत में मंगलवार दोपहर महाराष्ट्र की वरूड़ पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दी गई दबिश यहां से एक नाबालिक लडक़ी तथा युवक को पकड़ा,बताया जा रहा है कि इस युवक द्वारा लगभग एक माह पूर्व इस नाबलिक लडक़ी को महाराष्ट्र के वरूड़ तहसील के एक गाव से अगवा कर पांढुरना के ग्राम पारडी लाकर बांरगे के खेत में बने कोठे में रखा था, इस नाबलिक लडक़ी की माता-पिता की शिकायत पर पुलिस द्वारा लगातार इस लडकी की तलाश कर रहीं थी,,मुखबिर से मिली सूचना के बाद मंगलवार को ग्राम पारडी के बारंगे के खेत में पुलिस ने दबिश देकर इस नाबालिक लडक़ी को खेत मालिक बांरगे तथा इस युवक के जूगंल से मुक्त कर इस नाबलिक लडक़ी के साथ ही इस युवक को भी अपने साथ लें गई।
बताया जा रहा है कि ग्राम पारडी के इस खेत मालिक बारंगे द्वारा ग्रामवासियों की नजर से बचाए रखने के लिए इस नाबालिक लडक़ी को अपने खेत में बने कोठे में युवक की मदद से बीते लगभग एक माह से बंधक बनाकर रखा था,जब महाराष्ट्र पुलिस ने आज इस खेत में दबिश दी तथा इस खेत मालिक तथा युवक के जूंगल से मुक्त कराया तब कहीं जाकर खेत मालिक तथा युवक की यह करतूत ग्रामवासियों के सामने आई।
