अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से एक की मौत, दो घायल

छिंदवाड़ा। उमरेठ थाना क्षेत्र के आलू गोदाम के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक मौत और दो घायल हो गए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने मर्ग काम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार दुर्गाप्रसाद पिता चेतलाल यादव उम्र 19 साल नजरपुर जुन्नारदेव का रहने वाला है। वह सोमवार की दोपहर अपने दो साथियों के साथ बाइक से उमरेठ किसी काम से आया हुआ था। इस दौरान उमरेठ आलू गोदाम के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में तीनों घायल हो गए। मौके लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची 108 से तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान दुर्गाप्रसाद ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

किसान के करीब 1 लाख डकार गए व्यापारी, थाने में शिकायत

Tue May 19 , 2026
बड़वानी। मंगलवार शाम शहर थाने पर किसान शंकर पिता भीकाजी गेहलोत निवासी सिर्वी मोहल्ला ने 4 व्यापारियों पर तरबूज का 99351 रुपए भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया। आवेदन में बताया कि 6 मार्च 2026 को खेत पर लगे तरबूज अनावेदक नरेंद्र वर्मा निवासी महेश्वर, सुशील वर्मा, शेरा वर्मा व […]

You May Like