
बड़वानी। मंगलवार शाम शहर थाने पर किसान शंकर पिता भीकाजी गेहलोत निवासी सिर्वी मोहल्ला ने 4 व्यापारियों पर तरबूज का 99351 रुपए भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया। आवेदन में बताया कि 6 मार्च 2026 को खेत पर लगे तरबूज अनावेदक नरेंद्र वर्मा निवासी महेश्वर, सुशील वर्मा, शेरा वर्मा व विजय वर्मा निवासी राजपुर को बेचे थे। सौदा कांटा भुगतान का था। माल तौल होने पर वजन शुद्ध आने के बाद पैसे मांगे तो व्यापारियों ने खाते में रकम नहीं होने का हवाला देकर दो दिन में भुगतान का वादा किया। भुगतान नहीं होने पर नवलपुरा निवासी दीपक यादव ने पैसों की गारंटी ली थी। अब दीपक यादव ने भी कहा कि रिपोर्ट करो, मैं गवाही दुंगा कि व्यापारियों ने माल लिया पर पैसे नहीं दिए। किसान ने थाना प्रभारी से रुपए दिलाने और भुगतान न करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उप निरीक्षक सुरेश मुवेल ने बताया कि किसान का आवेदन मिला है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
