मारपीट के बाद लापता युवक का शव बीहर नदी में मिला, हत्या का आरोप

रीवा। रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत निपनिया मोहल्ले में 2 दिन पूर्व हुई मारपीट के दौरान लापता युवक का शव बीहर नदी में पाया गया है.

मृतक के शरीर पर चोट के निशान है मौके पर पुलिस पहुंची है और शव को नदी से बाहर निकाल कर पीएम के लिए अस्पताल भेजा. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत निपनिया मोहल्ले में दो दिन पूर्व दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ था. इस दौरान अमहिया मोहल्ला निवासी लाल उर्फ रितेश चौधरी लापता हो गया था. घटना के दो दिन बाद उसका शव करहिया स्थित बिहर नदी में देखा गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शव नदी में देखे जाने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और युवक के शव को नदी से बाहर निकाला है जिसके बाद उसकी पहचान लाल उर्फ रितेश चौधरी के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस सब को पीएम के लिए अस्पताल भेज दी है और पूरे मामले की जांच कर रही है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई. लापता होने के बाद युवक की तलाश परिजन सभी जगह कर रहे थे. लेकिन कही पता नही चला. इसके बाद बीहर नदी में शव मिलने पर पूरे मोहल्ले में हडकम्प मच गया.

Next Post

ट्विशा शर्मा मौत मामला: शॉर्ट पीएम रिपोर्ट पर सास ने उठाए सवाल, शरीर पर चोट के निशानों से उलझी गुत्थी, परिजनों ने की दिल्ली एम्स में दोबारा पीएम की मांग

Tue May 19 , 2026
भोपाल। कटारा हिल्स इलाके में महिला ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद भी कहानी उलझी है. एम्स भोपाल की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हुए खुलासे में ट्विशा के शरीर पर कई चोटों के निशान होना बताया गया है. अब इस रिपोर्ट पर ट्विशा […]

You May Like