ट्विशा शर्मा मौत मामला: शॉर्ट पीएम रिपोर्ट पर सास ने उठाए सवाल, शरीर पर चोट के निशानों से उलझी गुत्थी, परिजनों ने की दिल्ली एम्स में दोबारा पीएम की मांग

भोपाल। कटारा हिल्स इलाके में महिला ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद भी कहानी उलझी है. एम्स भोपाल की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हुए खुलासे में ट्विशा के शरीर पर कई चोटों के निशान होना बताया गया है. अब इस रिपोर्ट पर ट्विशा की सास गिरिबाला ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने रिपोर्ट में चोट के निशान शरीर के किस हिस्से में है. इसका विवरण नहीं होने की बात कही है. ट्विशा की मौत को लेकर एक बेल्ट को भी जांच के लिए पुलिस ने भेजा है. ट्विशा के मायके पक्ष के लोग पहले से ही हत्या की आशंका जता रहे हैं. ट्विशा के पिता सहित परिजन ने स्थानीय प्रशासन से प्रदेश से बाहर की एजेंसी से मामले की जांच की मांग की है. इसके साथ ही शव के पीएम के लिए दिल्ली एम्स में कराने की बात पहले से ही कही है. 12 मई को ट्विशा की मौत के बाद भी परिजनों ने अभी तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है. इधर ट्विशा के वकील पति समर्थ सिंह की जमानत याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दी है. समर्थ अभी फरार चल रहा है. उस पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है. ट्विशा के मौत से पहले सामने आए उनके घर के एक वीडियो और सहेली से हुई व्हाट्सएप चैट को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है. ट्विशा के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उसकी जेठानी को भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. आरोप है कि समर्थ के बड़े भाई की पत्नी ने भी परेशान होकर घर छोड़ दिया था और दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज कराया था. फिलहाल पूरे मामले में एसआईटी की जांच जारी है.

Next Post

पांढुरना जिले के वाहनो के लिए आरटीओ द्वारा जारी किया एम पी 74 नंबर

Tue May 19 , 2026
पांढुरना। जिले के अस्तित्व में आने के बाद से ही जिलेवासियों द्वारा अन्य शासकीय विभाग की तरह ही परिवहन विभाग का कार्यालय यहां शुरू कराने की लगातार मांग की जाती रहीं है,देर आए दुरुस्त आए की तर्ज पर ही सहीं अब पांढुरना के दो तथा चौपहिया वाहनों के नंबर एम […]

You May Like