इटारसी । इटारसी रेलवे स्टेशन पर 7 जून को लूटपाट और चाकूबाजी की घटना के आरोपी अजय उर्फ अज्जू पंडित को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। फरियादी नरेन्द्र गुनरिया से आरोपी ने नशे की हालत में झगड़ा कर चाकू मारा और 21,215 रूपये की लूट की। जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा और उससे ₹1,760 नकद व चाकू जब्त किया। आरोपी जीआरपी इटारसी का निगरानी बदमाश है। न्यायालय से 21 जून तक का जुडिशियल रिमांड प्राप्त किया गया।
इटारसी स्टेशन पर लूटपाट कर चाकूबाजी करने वाला बदमाश गिरफ्तार
