दस हजार दीपों से जगमगाएगा व्यंकटेश लोक

सतना :सेवा समर्पण और जनकल्याण के 25 वर्षों के अवसर पर 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर व्यंकटेश लोक को 10 हजार दीपों से सजाया जाएगा.आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश कुमार ताम्रकार और निगमायुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा नगर निगम अमले के साथ सोमवार को व्यंकटेश लोक पहुंचे. परिसर का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने और कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं गगरिमामय ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए गए.

इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी ननि धीरज कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आयोजित होने वाला कार्यक्रम आशीर्वाद का दीया सेवा और जनकल्याण के प्रति आभार और मंगलकामना की सामूहिक अभिव्यक्ति बने, इसे लेकर सांसद, महापौर और निगमायुक्त द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. इस अवसर पर व्यंकटेश लोक को 10 हजार दीपों से सजाया जाएगा. लिहाजा इसी कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जायजा लेते हुए सांसद, महापौर व निगमायुक्त द्वारा दीपों की सजावट, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं तथा आयोजन से संबंधित अन्य तैयारियों का अवलोकन किया गया

Next Post

सुरों के युवा साधक राजयोग धुरी ने बांधा संगीत का समां

Tue Sep 15 , 2026
इंदौर:श्री गणेश मंडल, जेलरोड के 93 वें गणेशोत्सव के अंतर्गत सोमवार शाम युवा गायक राजयोग धुरी, मुंबई के गायन कार्यक्रम ने संगीत प्रेमियों को सुर, ताल और भावों से सराबोर कर दिया. अपनी सुमधुर आवाज, शास्त्रीय संगीत की मजबूत पकड़ और भावपूर्ण गायकी से राजयोग धुरी ने एक के बाद […]

You May Like