न्यूजीलैंड ने रॉब वाल्टर को टीम का मुख्य कोच किया नियुक्त

वेलिंगटन, 06 जून (वार्ता) न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरुवार को रॉब वाल्टर को राष्ट्रीय पुरुष टीम के तीनों प्रारूपों के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया है।

जून के मध्य से कार्यभार ग्रहण करने वाले वाल्टर को गैरी स्टीड के जाने के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जुलाई में उनके साथ टीम जिम्बाब्वे दौरे पर जायेगी। उनका अनुबंध 2028 के आखिर में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप तक चलेगा।

वाल्टर इस वर्ष अप्रैल तक दक्षिण अफ्रीका की सफेद टीमों की देखरेख कर चुके हैं। उनके कार्यकाल में दक्षिण अफ्रीका ने 2024 में अपने पहले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया, जहां वे बारबाडोस में भारत से हार के बाद उपविजेता रहे। उन्होंने लगातार आठ मैचों की जीत दर्ज की।

न्यूजीलैंड टीम का कोच नियुक्त किये जाने पर वाल्टर ने कहा, “ब्लैक कैप्स पिछले कुछ समय से विश्व पटल पर एक सफल और उच्च-सम्मानित टीम रही है और इसमें योगदान देने का मौका मिलना वास्तव में सौभाग्य की बात है।” उन्होंने कहा, “ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ काम करना एक अद्भुत अवसर है, जिसमें कई वैश्विक आयोजनों के साथ-साथ बड़ी द्विपक्षीय श्रृंखलाएँ भी होंगी।”

Next Post

हार्वर्ड के विदेशी विद्यार्थियों पर वी प्रतिबंध लगाने के ट्रम्प फैसले पर अस्थायी रोक

Fri Jun 6 , 2025
सैन फ्रांसिस्को, 06 जून (वार्ता) अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के विदेशी विद्यार्थियों के लिए बीजा प्रतिबंध लगाने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फैसले पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी। अमेरिकी संघीय न्यायाधीश एलिसन बरोज़ ने एक अस्थायी प्रतिबंध आदेश जारी किया, जो किसी को भी ट्रम्प […]

You May Like