तीन साल में भी अधूरी बेगमगंज-सुल्तानगंज सड़क, पुल तोड़ने पर बढ़ा विरोध

बेगमगंज: बेगमगंज-सुल्तानगंज मार्ग का निर्माण कार्य तीन वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में भारी नाराजगी है। करीब 25 किलोमीटर सड़क अधूरी पड़ी है और जगह-जगह काम रुकने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। पांडाझिर के पास पुलिया निर्माण में ही दो साल लग गए थे, जबकि अस्थायी एप्रोच रोड वर्षाकाल में कई बार जलमग्न होने से मार्ग बंद हो जाता रहा, जिससे 80 गांवों के लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ा।

अब एमपीआरडीसी द्वारा सेमरी नदी के हफसीली घाट पुल को तोड़कर नया निर्माण शुरू किया गया है। ठेकेदार ने एप्रोच रोड बनाकर यातायात चालू किया, लेकिन पुल तोड़ने पर विरोध तेज हो गया है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि तीन माह बाद बारिश शुरू होने से फिर मार्ग बाधित होगा।

पूर्व महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर ने समय पर कार्य शुरू न करने पर सवाल उठाए हैं। वहीं, विधायक देवेंद्र पटेल ने कलेक्टर को पत्र लिखकर चेताया है कि देरी से हजारों लोग प्रभावित होंगे। नागरिकों ने वर्षाकाल से पहले कार्य पूर्ण करने और अधूरी सड़कें जल्द बनाने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।

Next Post

बारिश, बर्फबारी से पंजाब-चंडीगढ़ में लौटी कड़ाके की ठंड, ऑरेंज अलर्ट जारी

Thu Mar 19 , 2026
चंडीगढ़, 19 मार्च (वार्ता) पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी के कारण मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मार्च के महीने में एक बार फिर जनवरी जैसी सर्दी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग […]

You May Like