
जबलपुर। सिमरिया पुल के नीचे बैठकर हथियारों से लैस होकर वारदात करने की योजना बना रहे तीन बदमाशों को गोसलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किए गए हैं।
थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि घाट सिमरिया पुल के नीचे बैठकर अवैध हथियारों के साथ किसी अपराध की योजना बना रहे मनीष राजपूत पिता अर्जुन सिंह 21 वर्ष, आदित्य सिंह राजपूत पिता मनोज सिंह राजपूत 21 वर्ष, आदर्श उर्फ पारस त्रिपाठी पिता जानकी त्रिपाठी 22 वर्ष तीनों निवासी ग्राम आलगोडा को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने संदेहास्पद उत्तर दिए, जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में 9 एमएम पिस्टल, जिंदा कारतूस, चाकू और लोहे का बेसबाल डंडा बरामद हुआ। तीनों आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
