डिकासा पब बार में परोसी जा रही थी शराब, बज रहा था कानफोडू साउंड

संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

जबलपुर। दीनदयाल चौक स्थित  डिकासा पब बार रेस्टोरेंट में ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी। कानफाडू साउंड बज रहे थे। सूचना मिलने पर माढोताल पुलिस ने दबिश देकर जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन कर रेस्टोरेंट में तेज आवाज में साउंड बाक्स बजाने एवं शराब पिलाने वाले संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया हैं। टीआई विपिन ताम्रकार ने बताया कि  डिकासा पब बार रेस्टोरेंट दीनदयाल चौक में तेज आवाज में साउंड बाक्स बज रहे थे। पब में लोगों केा शराब पिलवाई जा रही थी। संचालक जितेन्द्र तिवारी 41 वर्ष निवासी त्रिपुरी चैक के पास गढ़ा के खिलाफ आबकारी एक्ट, केालाहल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

चिलम पीते नशेडी को पकड़ा-

ओमती पुलिस ने पुल नम्बर 3 के पास सार्वजनिक स्थान पर चिलम में गांजा भरकर पीकर धुआ उड़ा रहे विवेक अधिकार 22 वर्ष निवासी स्कूल के पास सीता पहाड़ी बजरिया  गोराबजार को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 5 ग्राम गांजा एवं चिलम जप्त की गई

Next Post

भगवत कृपा एवं गौसेवा से हो रहा है रीवा का विकास: उप मुख्यमंत्री

Sun Jan 12 , 2025
राम मंदिर निर्माण एवं रामलला प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव पर पचमठा में मनाया गया उत्सव नवभारत न्यूज रीवा, 12 जनवरी, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा का विकास भगवान की कृपा एवं गौमाता की सेवा से हो रहा है. जब अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव की […]

You May Like