धर्मांतरण विरोधी सभा में जागरूकता का संदेश

भुआ बिछिया। विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में जिला बिछिया अंतर्गत प्रखंड बिछिया के ग्राम बुधनवारा में राष्ट्र सुरक्षा मंच एवं अनुसूचित जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले धर्मांतरण विरोधी सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड धर्मरक्षक बसंत बलाडी ने किया।सभा में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, वरिष्ठजन और युवा उपस्थित रहे। घुघरी प्रखंड से धर्मरक्षक कन्हैया गोप ने कहा कि ईसाई मिशनरी और कुछ कट्टरपंथी तत्व सुप्रीम कोर्ट में धर्मांतरण विरोधी कानून समाप्त करने की अपील कर रहे हैं, परंतु सर्वोच्च न्यायालय ने इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता नहीं दी। उन्होंने कहा कि जिस न्यायालय ने आवारा कुत्तों की समस्या पर शीघ्र निर्णय दिया, वही अनुसूचित जनजातियों की संस्कृति पर खतरा बने धर्मांतरण के मुद्दे पर मौन है। यह दोहरा रवैया सनातनी समाज के लिए चिंतन का विषय है।जिला धर्मप्रसार प्रमुख विवेक कुमार पांडेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि कुछ जातीय और राजनीतिक संगठन विदेशी विचारधारा के इशारे पर आदिवासियों को हिंदू समाज से अलग करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के वनवास काल में कोल, भील, केवट, किरात जैसे वनवासी समाज राम भक्त थे, यह स्पष्ट करता है कि आदिवासी संस्कृति सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है।उन्होंने आगे बताया कि वामपंथी विचारधारा से प्रेरित होकर कुछ लोग झूठे साहित्य और भ्रामक प्रचारों के माध्यम से सनातन देवी-देवताओं के प्रति लोगों की श्रद्धा को खंडित करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे असत्य प्रचारों से सावधान रहकर एकता बनाए रखना समाज का कर्तव्य है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड एएसआई विश्राम मार्को, धर्मरक्षक कन्हैया गोप, बसंत बलाडी, विवेक कुमार पांडेय सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Post

छत्रसाल कॉलोनी में अवैध कब्जा और आवास बिक्री, 22 व्यक्तियों के खिलाफ FIR

Fri Oct 17 , 2025
सागर। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर बाघराज वार्ड स्थित छत्रसाल नगर कॉलोनी में आवासों की व्यापक जांच की गई। जांच के दौरान 22 ऐसे व्यक्तियों का पता चला, जिन्होंने आवंटित आवासों पर अवैध कब्जा किया या उन्हें बेचने की कोशिश की। इसके बाद नगर निगम ने मोतीनगर […]

You May Like

Play sound